भिलाई में बोरे बासी खाकर खोला रोजा: भिलाई निगम के उप-सभापति इंजीनियर सलमान ने की पहल…मुस्लिम समाज के लोगों ने खाया बासी, सलमान बोले- सीएम बघेल ने मेहनतकश मजदूरों को दिया सम्मान

भिलाई। सीएम भूपेश बघेल के बोरे बासी महोत्सव मनाने के आव्हान पर मुस्लिम समाज ने भी बारे बासी को अपने इफ्तार में शामिल किया। आज भिलाई निगम के उपसभापति इंजीनियर सलमान खान ने भी रमजान के महीने में रोजा रखकर इफ्तार के समय बोरे बासी खाकर रोजा खोला। इस अवसर पर सलमान ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया भोजन बोरे बासी को जन-जन तक पहुंचाने की पहल सराहनीय है। इससे छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परम्परा मजबूत होगी। साथ ही इस परंपरा का वैश्विक रूप से प्रचलन होगा। उपसभापति सलमान ने बोरे बासी खाकर मेहनतकश मजदूरों का सम्मान किया और अपील की की गर्मी में बोरे बासी के गोंदली व आमा का अथान जरूर खाए। बोरे बासी खाकर मजदूरों को सम्मान देने वालों में सलमान, मोहम्मद अल्ताफ, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद शाहनवाज, टीपू सुल्तान व मोहम्मद आफताब आदि मुस्लिम जमात के लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...