भिलाई: महावीर अखाड़ा समिति ने पुनः शुरू की शस्त्र पूजा की परंपरा… विधायक रिकेश भी हुए शामिल

भिलाई। महावीर अखाड़ा समिति, विश्राम मांझी मछली मार्केट कैंप-2 पावर हाउस, हर वर्ष नवमी एवं दशमी के दिन शस्त्र पूजा कर अखाड़ा निकालती थी। लेकिन 2023 में यह प्रक्रिया किसी कारणवश नहीं हो पाई, जिससे सभी सदस्य निराश थे। विधायक प्रतिनिधि मछुआ निषाद समाज अध्यक्ष राजेश चौधरी ने सदस्यों को प्रोत्साहित किया।

लच्छुलाल चौधरी, सुभाष चौधरी, चंदन, संतोष चौधरी, गोलू चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, अमित चौधरी, रंजन चौधरी, विवेक चौधरी, राजनाथ शाह, शैकुल, बबलू चौधरी, शकिल, जाकिर, मुकेश चौधरी सहित मछली मार्केट के सभी सदस्य और निषाद सेवा समिति के सहयोग से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने शस्त्र पूजा की।

इस अवसर पर इष्ट देव हनुमान से आशीर्वाद लेकर “जय श्री राम” का उद्घोष करते हुए इस अनवरत श्रृंखला को पुनः चालू किया गया। सभी सदस्यों ने गर्व के साथ नगर भ्रमण करते हुए पूर्वजों की परंपरा को कायम रखने का संकल्प लिया कि यह प्रक्रिया आगे भी अनवरत चलती रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...