छत्तीसगढ़: मंदिर में प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर: 17 साल की गर्लफ्रेंड के साथ मंदिर दर्शन करने पहुंचा था बॉयफ्रेंड, फिर खा लिए जहर…

कोरबा। मंदिर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोरबा के उरगा थानांतर्गत मड़वारानी मंदिर का है। स्थानीय लोगों ने युवक के मुंह से झाग निकलते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। युवक का कहना है कि लड़की के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं थे, इसलिए दोनों ने जान देने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह दर्री इलाके में रहने वाला रोशन अपनी 17 साल की गर्लफ्रेंड के साथ उरगा स्थित मड़वारानी मंदिर पहुंचा। वहां पर दोनों ने देवी के दर्शन किए और फिर मंदिर परिसर में ही हाथ में ली जहर की पुड़िया खोलकर मुंह में डाल ली। इसके बाद दोनों बेसुध होकर मंदिर परिसर में ही गिर पड़े। यह देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। रोशन ने बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। इसके चलते उसका अनापुरी गांव में आना-जाना था। वहां रहने वाली 17 साल की लड़की से उसे प्यार हो गया। दोनों ने यह बातें अपने घर में बताईं, लेकिन लड़की नाबालिग थी और उसके घर वाले कहीं और शादी करना चाहते थे।

रोशन ने बताया कि दोनों सुबह ऑटो से मंदिर पहुंचे थे। वहां दोनों ने जान देने की कोशिश की, लेकिन बच गए। अब पुलिस उसके खिलाफ केस दर्ज करेगी। लड़की नाबालिग है। हम शादी करना चाहते हैं। अब आगे क्या होगा, पता नहीं। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं इस संबंध में लड़की के घर वाले बात करने को तैयार नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...