बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति ने मनाया डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन… विस अध्यक्ष ने दया सिंह को खिलाया केक

भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष व राजनंदगांव के लाडले विधायक विकास पुरूष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन 15 अक्टूबर, दिन-मंगलवार को भव्य रूप से मनाया गया। बोल बम सेवा समिति ने जन्मदिन के इस पावन अवसर को उत्सव की तरह मनाया। स्पीकर हॉउस पहुंचकर डॉ रमन सिंह का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें गुलाब की माला पहनाई गई। इसके बाद बोल बम समिति ने खास तरह का केक बनवाकर मगाया। जिसे डॉ रमन सिंह ने अपने हाथो से काटा और सबसे पहले बोल बम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह को खिलाया। उन्होंने केक और गुलाब के माला की तारीफ की और सभी अपने चाहने प्रिय जनो का आभार जताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम सेवक पैकरा पुर्व गृहमंत्री और समिति के पदाधिकारी भी उपस्थिति रहे। जन्मदिन के इस खास अवसर पर भिलाई नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने देवो के देव महादेव से डॉक्टर साहब के दीर्ध आयु, बेहतर स्वास्थ्य की हाथ जोड़ कर प्रार्थना की। सभी ने प्रार्थना कर बारी बारी से जन्मदिन की बधाई और शुभकामनायें दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...