दिवाली से पहले दुर्ग संभाग में पुलिस कर्मियों को मिला प्रमोशन का गिफ्ट: दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के 46 प्रधान आरक्षक को बनाया गया ASI… पी. पी कोर्स के बाद होगी पोस्टिंग; IG गर्ग ने जारी किया आदेश

दुर्ग। दुर्ग रेंज के अंतर्गत 46 पुलिसकर्मियों को दिवाली से पहले प्रमोशन का गिफ्ट मिला है। दुर्ग जिले के 37, बालोद जिले के 6 और बेमेतरा जिले के 3 प्रधान आरक्षकों को प्रमोशन देकर सहायक उप निरीक्षक बनाकर उनके सेवाकाल में नया मोड़ दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग ने इन प्रमोशनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी किए। इस प्रमोशन प्रक्रिया के तहत दुर्ग जिले में 11, बालोद में 23 और बेमेतरा के 12 रिक्त पदों पर पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग की गई है। जो कि पी. पी कोर्स करने के उपरांत सहायक उप निरीक्षक के पद से पदोन्नति कर पदस्थ किया जाएंगे। इस प्रमोशन से पुलिसकर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और उन्हें अपने कार्य को और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी। पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने सभी पदोन्नत सहायक उप निरीक्षकों को बधाई दी और उनसे आगामी चुनौतियों के प्रति तैयार रहने की अपेक्षा जताई। इस कदम से दुर्ग रेंज में पुलिस बल की क्षमता में सुधार होगा, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और सेवाओं में और भी प्रभावी बदलाव देखने को मिलेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...