त्योहारी सीजन में जाम से निपटने तगड़ी व्यवस्था : निगम और यातयात पुलिस ने चूने से की मार्किंग, सड़कों पर दुकान लगाया तो होगी कार्रवाई

भिलाई। त्योहारी सीजन में बाजार में होने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने निगम और यातायात पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। गुरुवार को निगम अधिकारी और यातायात पुलिस ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में निरीक्षण कर सड़क किनारे लगे दुकानों को हटाया। बाजार के भीतर व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम ने इंदिरा मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल और आसपास के क्षेत्र में चूना मार्किंग की गई। दुकानदारों को चूने की मार्किंग से बाहर दुकान लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के मार्गदर्शन में इंदिरा मार्केट में त्योहार के दौरान ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निपटने निगम प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा मार्केट स्थित प्रतिमा स्थल और आसपास क्षेत्र में सड़क पर चूना मार्किंग की गई है। इससे बाहर लोग दुकान नहीं लगा सकते हैं, अगर चुना मार्किंग के बाहर दुकान लगते पाए जाने पर जब्त की कार्रवाई करेगी।

इंदिरा मार्केट स्थित चौक के पास कुआं चौक क्षेत्र में भी लोगों को सड़क किनारे पसरा लगाकर कारोबार करने से मना किया गया है। इस अवसर पर डीएसपी सतीश ठाकुर, राजस्व व अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक अतिक्रमण प्रभारी योगेश सूरे, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद, पुलिस निरीक्षक यशपाल ध्रुव मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...