दुर्ग की बेटी सोनम भारतीय टीम का करेगी प्रतिनिधित्व, एशिया नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए इंडिया टीम में बनाई जगह

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की बेटी सोनम शर्मा 13वी एशियाई नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष मीना केरकेट्टा एवं महासचिव और राजेश राठौर ने बताया कि पिछले डेढ़ महीना से चल रहे भारतीय टीम के कैंप का प्रतिनिधित्व कर रही सोनम शर्मा ने भारतीय टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

18 अक्टूबर से आयोजित होने वाली एशियाई नेटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सोनम छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की हैं। पिछले 8 सालों से सोनम छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है। वे पूर्व में भी भारतीय टीम में खेल चुकी हैं । एक बार फिर से वे भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब रही है।

सोनम के इस कामयाबी के लिए नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मीना केरकेट्टा एवं महासचिव राजेश राठौर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सिलेक्शन पर नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सभी जिले के पदाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है ।
यह जानकारी दुर्ग जिला (भिलाई) से मोहन राव (Executive member of Netball sports association Chhattisgarh) ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...