CG – ठगी करने का अनोखा तरीका: कलेक्टर बनकर सरपंच से मांगा एक लाख रुपये का कमीशन… शिकायत पर आरोपी हुआ गिरफ्तार

CG

डेस्क। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में ठगी के का नया मामला सामने आया है। कलेक्टर बनकर सरपंचों से कमीशन मांगे जा रहे हैं। ग्राम चारपारा के सरपंच को फोन कर खुद को कलेक्टर बताकर 10% के दर से 1 लाख रुपए की राशि मांग की थी आरोपी दिनेश अजगल्ले 36 वर्ष को बिलासपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी अनुसार, जिले में अब विकास कार्यों को लेकर सरपंचों को फंड जारी किया जा रहा है। ठगी करने का नया नया हटकंडे अपना रहे है। 16 अक्टूबर को ग्राम चारपारा के सरपंच को फोन आया और कहा कि मैं कलेक्टर बोल रहा हूं। गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 10लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके लिए 10% की दर से 1 लाख रुपए लेकर आ जाओ और एक हफ्ते के भीतर 10लाख रुपए तुम्हारे खाते में आने की बात कही।

सरपंच को कलेक्टर का फोन आने पर आश्चर्यजनक हुआ और जनपद पंचायत सीईओ से मिलकर पूरी जारी दी, जिसपर सीईओ ने फर्जी फोन होने की जानकारी देकर बलौदा थाने में अपराध दर्ज कराया।

बलौदा पुलिस ने सायबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर के जरिए लोकेशन निकला गया जोकि बिलासपुर प्रभात चौक के पास होने पर पुलिस टीम पहुंची ओर युवक दिनेश अजगल्ले को धर दबोचा। जांजगीर चांपा लेकर पहुंची, सरपंच से कमीशन मांगे और खुद को कलेक्टर होने के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। बलौदा थाना में BNS की धारा 318(4),319(2),62 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...