दुर्ग में पत्रकार, कैमरामैन और ड्राइवर से मारपीट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार… एक्सीडेंट के कवरेज के दौरान कबाड़ी और उसके साथियों ने पीटा

दुर्ग। भिलाई के कचांदुर और जामुल के ढौर के बीच सोमवार को हुए सड़क हादसे की कवरेज करने गए पत्रकार और उनके कैमरा मैन और कार चालक पर हमला करने वाले तीन आरोपियों को जेवरा सिरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह एक ट्रक चालक ने बाइक सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने वहां चक्का जाम कर बवाल किया।

इस घटना को कवर करने के लिए रायपुर से आए टीवी चैनल के पत्रकार अनमोल तिवारी, कैमरा मैन दुर्गेश साहू और उनके कार का चालक कुलदीप गनवर सोमवार शाम 4 बजे के करीब दुर्घटना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान कबाड़ी राजू मांडले, दामेन दास मानिकपुरी और बघेल शराब के नशे में वहां पहुंचे और पत्रकारों पर हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार दामेनदास मानिकपुरी ने उनसे कहा कि उनकी रिकार्डिंग करो। इस पर चालक गनवर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसके बाद मानिकपुरी गनवर से गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। यह देख अनमोल और दुर्गेश उन्हें मना करने पहुंचे। इस पर राजू, मानिकपुर और बघेल सहित अन्य ने मिलकर तीनों को बुरी तरह मारा। वहां से वो लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद चौकी जेवरा सिरसा में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद एसपी और सीएसपी दुर्ग ने मामले पर संज्ञान लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाम तक उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...

कोरबा में मासूम की हत्या से भड़का आक्रोश :...

कोरबा। रजगामार क्षेत्र में 7 वर्षीय बच्ची के अपहरण, अनाचार और हत्या की घटना ने कोरबा में लोगों को झकझोर कर रख दिया है।...

रायपुर एयरपोर्ट पर 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट टाइम...

रायपुर। अगर आप रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए फ्लाइट लेने वाले हैं, तो यात्रा से पहले नया शेड्यूल जरूर देख...

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम : 27 अक्टूबर से बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम भले ही शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम...