बलौदाबाजार हिंसा केस: जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली, 4 नवंबर तक बढ़ी रिमांड… पुलिस पर लगा चालान पेश करने में देरी का आरोप

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद भिलाई नगर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 4 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इस बार उनकी दिवाली जेल में ही मनेगी। पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग की थी। इससे पहले 7 अक्टूबर को पेशी के दौरान पुलिस ने 5 पूरक चालान पेश किया था। लेकिन इसमें देवेंद्र का चालान नहीं था। देवेंद्र के वकील पुलिस पर चालान पेश करने का दबाव बना रहे हैं। बलौदाबाजार पुलिस ने अब तक चालान पेश नहीं किया है। चालान पेश करने में हो रही देरी पर देवेन्द्र यादव ने फिर आरोप लगाया है कि, जानबूझकर चालान पेश करने में देर की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ आरोप गढ़े जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...