भिलाई में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए शिविर का आयोजन: कार्ड बनवाकर 50 हजार से 5 लाख तक मुफ्त इलाज का उठाए फायदा… जानिए कौनसे वार्ड में कब लगेगा कैंप?

भिलाई। भिलाई निगम भिलाई के नागरिकों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर भिलाई शहर के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं। जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे शिविर स्थल पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत सामान्य वर्ग के लिए ₹50,000 तक का इलाज और बीपीएल परिवारों के लिए ₹5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए भी ₹5 लाख तक का इलाज आयुष्मान कार्ड पर मिल रहा है। नगर निगम ने सभी जोनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है, जो शिविरों के कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि वे शिविरों का लाभ उठाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

  • जोन क्रमांक 1, नेहरू नगर: अजय सिंह राजपूत
  • जोन क्रमांक 2, वैशालीनगर: येशा लहरे
  • जोन क्रमांक 4, शिवाजी नगर खुर्सीपार: सतीश यादव
  • जोन क्रमांक 5, सेक्टर 06: जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता

शिविर की तिथियाँ और स्थान

22 एवं 23 अक्टूबर को…

  • वार्ड 06: प्रियदर्शिनी परिसर, शीतला मंदिर, संजय नगर
  • वार्ड 21: कैलाश नगर, पार्षद कार्यालय व सुलभ शौचालय के पास
  • वार्ड 35: शारदा पारा, पार्षद कार्यालय, जनता स्कूल के पास
  • वार्ड 43: बापू नगर, अंबेडकर भवन
  • वार्ड 62: सेक्टर 06, मध्य सड़क 34 के बीच डोम शेड

24 एवं 25 अक्टूबर को…

  • वार्ड 07: राधिका नगर, सियान सदन
  • वार्ड 22: कुरूद, सांस्कृतिक भवन, बाजार चैक व दुर्गा पंडाल, प्रगति नगर
  • वार्ड 36: श्याम नगर, सूर्या नगर, सतनाम भवन व अहमद नगर, आंगनबाड़ी केंद्र
  • वार्ड 44: लक्ष्मी नारायण नगर, जलाराम मंदिर प्रांगण
  • वार्ड 63: सेक्टर 06, पश्चिम सड़क 55, तेलगुपारा व सड़क 65, दुर्गा मंच

28 एवं 29 अक्टूबर को…

  • वार्ड 08: कृष्णा नगर, राधाकृष्ण मंदिर व बजरंग चैक, वार्ड कार्यालय
  • वार्ड 23: घासीदास नगर, दुर्गा मंच व कर्मा मंच
  • वार्ड 37: संत रविदास नगर, पार्षद कार्यालय के पास
  • वार्ड 45: बालाजी नगर, सामुदायिक भवन, सांई मंदिर परिसर
  • वार्ड 64: सिविक सेंटर, सेक्टर 10, सड़क 17, पार्षद कार्यालय के पास

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...