भिलाई में महापौर परिषद की बैठकों की जिम्मेदारी संभालेंगे सीजू एंथोनी, ताकि काम न रूके…मेयर नीरज के पारिवारिक व्यस्तता की वजह से फैसला

भिलाई। भिलाई में शहर सरकार से जुडी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल पारिवारिक कारणों से महापौर का कार्य सुचारू रूप से संपादित नहीं कर पा रहे है। बहुत से ऐसे कार्य है, जिसको महापौर परिषद के माध्यम से समय अवधि में संपादित किया जाना आवश्यक होता है। इसको देखते हुए महापौर नीरज पाल ने महापौर परिषद के बैठकों की जिम्मेदारी संभालने के लिए सीजू एंथोनी को दायित्व सौंपा है।

मंगलवार को एमआईसी के सदस्यगण एवं सत्ता पक्ष के पार्षदगण संयुक्त रूप से जाकर आयुक्त बजरंग दुबे को उक्त संबंध में जानकारी दिये। चर्चा के दौरान महापौर सीजू एन्थोनी द्वारा आयुक्त से विभिन्न मुददो पर चर्चा किया गया। विशेष करके मदर्स मार्केट को लेकर जहां पर अन्य किसी प्रकार की दुकान नहीं खोलने की मांग किये। इसी तारतम्य मे दिवाली एवं छठ पर्व को देखते हुए नगर की स्ट्रीट लाईट एवं बाजारों की लाईट व्यवस्था सृदृढ़ करने को कहा। इसके साथ ही सभी तालाबो की साफ-सफाई, बाजारो की पार्किग व्यवस्था, जोन-03 में जोन आयुक्त की नियुक्ति के संबंध में भी पार्षदगानों द्वारा चर्चा किया गया।

साथ में निगम के रूटिन कार्यो को शीध्रता से संपादित करने हेतु भी कहा गया। आयुक्त दुबे द्वारा सभी मुददो पर चर्चा के बाद आश्वासन दिया गया कि सभी मुददो पर उचित कार्यवाही की जावेगी। हमने सभी जोन आयुक्तो को पूर्व में ही उक्त कार्यो हेतु निर्देशित कर दिया है। हमारा भी पुरा प्रयास है शीध्रता पूर्वक सभी कार्यो को संपादित किया जावें। आयुक्त से चर्चा के दौरान सभापति गिरवर बंटी साहू, वरिष्ठ एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, एकांश बंछोर, केशव चौबे, साकेत चंद्राकर, चंद्रशेखर गंवई, लालचंद वर्मा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्य, राजेश चैधरी, पार्षद अभिषेक मिश्रा, उमेश साहू, सेवन कुमार, के.जगदीश, सुरेश वर्मा, हरिष सिंग, अभय सोनी, कोमल टण्डन, डी सुजाता, अरविंद राय, सुभम झा आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...