CM साय ने दिया 375 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र, कैशलेस हेल्थ स्कीम भी इन कर्मचारियों व पेंशनर्स के लिए लागू

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 375 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए कैशलेस हेल्थ स्कीम भी लॉन्च की। छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी मुख्यालय डंगनिया में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की तीनों पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गण पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोती लाल साहू, रोहित साहू, गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के अध्यक्ष डॉ रोहित यादव, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी उपस्थित थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्या घर मुक्त बिजली योजना की प्रचार सामग्री का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रूफ टॉप सोलर एक्सप्लोरर ऐप को भी लॉन्च किया। साथ ही हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम पट्टिकाओं का वितरण और प्रदेश में विद्युत विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 229 तथा पावर जेनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यात्रियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...