शर्मनाक मामला! मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म… रेप के बाद देर रात नग्न हालत में छोड़कर भागा आरोपी… उसी हालत में सड़क पर घूमती रही महिला

शर्मनाक मामला! मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म, रेप के बाद देर रात नग्न हालत में छोड़कर भागा आरोपी, उसी हालत में सड़क पर घूमती रही महिला

क्राइम डेस्क। इंदौर शहर से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसे नग्न छोड़कर आरोपी फरार हो गया. घटना के बाद महिला देर रात नग्न हालत में सड़क पर घूमती नजर आई. इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है.

दुष्कर्म के बाद सड़क पर घूमती रही महिला
मामला सदरबाजार थाना क्षेत्र का है. यहां देर रात एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ हम्माल ने दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला नग्न हालत में सड़क पर निकल पड़ी. इस बात की जानकारी गश्त पर निकले SI को मिली तो उन्होंने महिला को तुरंत अस्पताल भिजवाया. यहां मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की.

अलसुबह मिली जानकारी
इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए सदर बाजार थाना TI तरुण सिंह भाटी ने बताया कि मंगलवार अलसुबह खबर मिली थी कि एक महिला को नग्न हालत में नीलकंठ कॉलोनी से ले जाकर 108 एंबुलेंस ने एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला मानसिक विक्षिप्त है और उसके साथ दुष्कर्म हुआ है. महिला की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर जांच शुरू की गई.

आरोपी गिरफ्तार
जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम नीलकंठ कॉलोनी पहुंची और जांच की तो खुलासा हुआ कि रात करीब 3 बजे एक युवक महिला का हाथ पकड़कर कोई काली मस्जिद के पास ले जा रहा था. इसके बाद करीब 4 बजे महिला नग्न अवस्था में वापस लौटती दिखी. उसके पीछे एक साइकिल वाला चल रहा था. जांच के बाद मंगलवार शाम महिला का हाथ पकड़कर ले जाने वाले युवक साहिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

नशे में दिया वारदात को अंजाम
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सोमवार शाम उसने नशा किया था. रात में वह घूम रहा था. इस दौरान उसने महिला को देखा. इसके बाद उससे बातचीत की और साथ ले जाकर नीलकंठ कॉलोनी के बगीचे में दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद वह जाने लगा तो महिला भी नग्न हालत में उसके पीछे चलने लगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...