PNB के खातेदारों से धोखाधड़ी : शाखा प्रबंधक ने अज्ञात व्यक्ति को जारी कर दिया एटीएम, खाते से पैसा पार, पीड़ितों ने थाने में की शिकायत

अभनपुर। पंजाब नेशनल बैंक अभनपुर में अनोखा मामला सामने आया है, जहां शाखा प्रबंधक ने दो खातेदार का एटीएम किसी अज्ञात व्यक्ति को जारी कर दिया है। इसकी शिकायत प्रार्थी ने अभनपुर थाने में की है।

प्रार्थी शीतल कुमार साहू ग्राम मानिकचौरी निवासी ने शिकायत में बताया है कि पंजाब नेशनल बैंक अभनपुर में मेरा खाता क्रमांक 1786010181570 है। पंजाब नेशनल बैंक अभनपुर के शाखा प्रबंधक द‌द्वारा मेरे खाता का एटीएम किसी अज्ञात व्यक्ति को जारी कर दिया गया है, जिसमें से कुल राशि 20000 रुपए फर्जी तरीके से आहरण किया गया है। पास बुक एंट्री करने पर इसका पता चला है।

शिकायत में बताया गया है कि एटीएम के माध्यम से फर्जी तरीके से राशि आहरण किया गया है। मेरे बैंक खाते में किसी भी प्रकार का एटीएम जारी नहीं किया गया है और न ही मेरे मोबाईल नम्बर से किसी भी अनजान व्यक्ति को मैसेज या कॉल के माध्यम से ओटीपी शेयर किया गया है। प्रार्थी ने थाना प्रभारी से धोखाधड़ी कर राशि आहरण करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए बैंक एकाउंट की राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

वहीं प्रार्थी किरण साहू ने भी अभनपुर थाने में धोखाधड़ी की शिकायत की है। प्रार्थी किरण साहू भी मानिकचौरी निवासी है। उन्होंने शिकायत में बताया है कि पंजाब नेशनल बैंक अभनपुर में मेरा खाता क्रमांक 1786010181457 है। पंजाब नेशनल बैंक अभनपुर के शाखा प्रबंधक द्वारा मेरे खाता का एटीएम किसी अज्ञात व्यक्ति को जारी कर दिया गया है, जिसमें से कुल राशि 20000 रुपए फर्जी तरीके से आहरण किया गया है। पास बुक एण्ट्री करने पर इसका पता चला है। मेरे बैंक खाते में किसी भी प्रकार का एटीएम जारी नहीं किया गया है और न ही मेरे मोबाइल नम्बर से किसी भी अनजान व्यक्ति को मैसेज या कॉल के माध्यम से ओटीपी शेयर नहीं किया गया है। किरण ने भी धोखाधड़ी कर राशि आहरण करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बैंक एकाउट की राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...