शातिर ठगों से रहें सावधान : घर में भूत-प्रेत का डर दिखाकर कैंसर पीड़िता से दो महिलाओं ने की ठगी

रायपुर। ठगी के रोज नए मामले सामने आ रहे। रायपुर के विधानसभा इलाके में रहने वाली एक महिला से घर में भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो महिलाओं ने तीन लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। पीड़िता महिला से आरोपी महिलाओं ने दो तोले का सोने का सिक्का मंगाया। उसे रखकर पूजा करने का झांसा दिया और सिक्का लेकर चली गई। पूजा के बाद भी महिला की तबीयत ठीक नहीं हुई। महिला ने इसकी शिकायत मोवा पंडरी थाने में की है। सात दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

पुलिस के अनुसार विधानसभा इलाके में एस त्रिपाठी रहती हैं। उन्हें कैंसर हैं, इलाज चल रहा है। घर पर भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ माह पहले उनकी पूजा नाम की महिला से दोस्ती हुई। वह उनके घर आने-जाने लगीं। इसी दौरान पूजा ने कहा कि वह हीलिंग कराती हैं। उसने त्रिपाठी की परेशानी सुनी।उनसे पूजा कराने के लिए कहा। उसने 21 हजार रुपए लिए।

कुछ दिन बाद पूजा ने त्रिपाठी को कहा कि उनके घर पर भूप-प्रेत का साया है इसलिए घर से बाधा नहीं जा रही है। उसने पूजा कराने के लिए 51 हजार रुपए लिए। फिर उसने त्रिपाठी को पितृ दोष बताया और पूजा के लिए दो तोला सोने का सिक्का मांगाया। उसने सिक्का लाकर दिया। पूजा के साथ एक और महिला आई थी। दोनों ने पूजा किया और दोनों सोने का सिक्का लेकर चली गई। जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तब त्रिपाठी को ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवीन शिक्षा सत्र का शुभारंभ, मंत्री गजेंद्र यादव ने...

दुर्ग। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में मंगलवार से नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत...

नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण...

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...