CG CRIME : शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर 2024 को पीड़िता ने सरकंडा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, कि 3 साल पहले 2021 में राजकिशोर नगर निवासी विधेन्दू शुक्ला (आरोपी) के साथ उसकी दोस्ती हुई. दोनों के बीच बातचीत होने लगी. लगभग एक साल बाद 20.10.2022 की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को अपने घर बुलाया. इस दौरान घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं था, तब आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद से लगातार 2 साल तक यह सिलसिला चलता रहा.

असलीयत तब सामने आई जब आरोपी 20 अक्टूबर 2024 को पीड़िता को अपने दोस्त के घर ले गया और वहां भी शारीरिक संबंध बनाया. इस दौरान जब पीड़िता ने उसे जल्द शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और पीड़िता की बनाई गई अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाते हुए कहा कि अब जब भी बुलाउंगा, मिलने आ जाना… नहीं तो फोटो-वीडियो को वायरल कर दूंगा. इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की. अपने साथ हुए धोके और सेक्सटॉर्शन को लेकर पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने आरोपी विधेन्दू शुक्ला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...