संदिग्ध अवस्था में मिली ADM की लाश: सरकारी आवास के कमरे में मिला शव, दो महीने बाद होने वाले थे रिटायर

संदिग्ध अवस्था में मिली ADM की लाश

डेस्क। अयोध्या में एडीएम क़ानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई है, जिसके बाद हड़कंप मच गया है. सुरजीत सिंह अपने कमरे में मृत पाए गए हैं. मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. घटना की ख़बर मिलते ही मौके पर मण्डलायुक्त, डीएम और जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारी पहुंच गए हैं. जिसके बाद घटनास्थल की जांच की जा रही है.

एडीएम सुरजीत सिंह गंगवार का शव कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में स्थित उनके आवास से बरामद हुए है. बताया जा रहा है कि आज सुबह सरकारी आवास के कमरे में वो मृत पाए गए. उनकी मौत कैसे हुई इसे लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस की टीम इस संबंध में उनके परिवार और आसपास के लोगों से बातचीत करने की कोशिश कर रही है.

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप
एडीएम की मौत की ख़बर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मण्डलायुक्त समेत डीएम, आईजी और जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फॉरेंसिंक टीम में मौके पर पर मौजूद है. जिस कमरे में शव मिला है उसकी जांच भी की जा रही है.

बताया जा रहा है कि एडीएम सुरजीत सिंह गंगवार पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. वो मूलतः फर्रुखाबाद जनपद के थे. उनके परिवार में पत्नी, बेटा और बहू हैं. पूरा परिवार कानपुर में रहता है. उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है. परिजनों की ओर से भी किसी तरह की आशंका नहीं जताई है.

घटना के सूचना मिलने पर परिवार कानपुर से अयोध्या के लिए रवाना. एडीएम सुरजीत सिंह दो महीने बाद दिसंबर में ही रिटायर भी होने वाले थे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा ही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...