CG – गर्लफ्रेंड की ख्वाइशों को पूरा करने के लिए बन गए लूटेरे: 3 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने एयर गन-हशिया किया बरामद

CG

कोरबा। हाल ही में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को सिविल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये आरोपी नशे की लत और अपनी गर्लफ्रेंड की ख्वाइशों को पूरा करने के लिए इस अपराध का सहारा ले रहे थे. पुलिस ने इन आरोपियों के पास से तीन बाइक, एक एयर गन और एक हाशिया बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, ये आरोपी एयर गन और हशिया का इस्तेमाल कर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे. वे नकली एयर गन से हवाई फायरिंग कर अपने शिकार को डरा-धमकाकर लूट लेते थे. पिछले कुछ दिनों में कचंदी नाला और उरगा थाना क्षेत्र में इनकी गतिविधियों में तेजी आई थी, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जय सिंह राजपूत (21 वर्ष), आयुष महंत उर्फ दुग्गी (20 वर्ष) और विशाल साहू उर्फ कद्दू (21 वर्ष) शामिल हैं. जय सिंह का पता 15 ब्लॉक दशहरा मैदान पंप हाउस है, जबकि आयुष पधरीपारा गणेश पंडाल के पास और विशाल संजय नगर दुर्गा पंडाल के पास का निवासी है. कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने मीडिया को बताया कि इन आरोपियों ने कई बार ट्रक और बाइक सवारों को अपना निशाना बनाया. उनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है. पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...