महापौर परषिद की बैठक संपन्न: रिसाली बस्ती मैदान का एक करोड़ से होगा सौन्दर्यीकरण… सड़क और नाली के अटके हुए कार्यों को तीव्रता से करने दिए निर्देश

रिसाली। रिसाली निगम में गुरुवार को महापौर परषिद की बैठक संपन्न हुई। महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता वाली परिषद ने रिसाली बस्ती मैदान का सौन्दर्यीकरण करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई है। इस कार्य में 1 करोड़ 76 हजार की राशि खर्च की जाएगी। प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। महापौर परिषद ने ऐसे जगहों को सहेजने का निर्णय लिया है जहां पर अतिक्रमण की संभावना है। ऐसा ही एक बड़ा एरिया रिसाली मुक्तिधाम के सामने है। वार्ड 31 के इस खाली मैदान को पहले समतलीकरण किया जाएगा। बाद में उसे सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।

रिसाली महापौर परिषद ने निगम द्वारा तैयार प्रस्ताव को शीघ्र शासन को भेजने निर्णय लिया है। महापौर परिषद की बैठक में सद्स्यों ने राशन कार्ड नवीन पीडीएफ की उपलब्धता और वितरण के मंद गति होने से चिंता व्यक्त की। व्यवस्था में सुधार लाने कहा। बैठक में अनिल देशमुख, एम.डी. जहीर अब्बास, संजू नेताम, चन्द्रप्रकाश सिंह निगम, परमेश्वर कुमार, ममता यादव, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे व निगम के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

20 लोगों को पेंशन का लाभ
महापौर परिषद के सद्स्यों ने 28 पेंशन हितग्राहियों के प्रकरण पर मुहर लगाते खाते में पैसा शीघ्र डालने निर्देश दिए है। पेंशन हितग्राहियों में केन्द्रीय पेंशन योजना के 17, राज्य पेंशन योजना के 04 और राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि योजना के 07 प्रकरण है।

स्थल परिवर्तन कर करे निर्माण
कुछ वार्डो में सड़क, नाली के कार्य स्थल विवाद की वजह से अटका था। महापौर परिषद ने पटाक्षेप करते हुए न केवल स्थल परिवर्तन किया, बल्कि कार्य को तीव्रता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर परिषद की बैठक में नए एमआईसी सद्स्यों का परिचय हुआ। वही अधिकारियों ने कार्य विभाजन का विस्तृत से जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बड़ी खबर : भारतीय सेना में बन सकती है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण पहल की उम्मीद जगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो भारतीय सेना में...

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...