बघेरा मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प: विधायक और महापौर ने 46.84 लाख के कार्यों का किया भूमिपूजन… बाउंड्रीवॉल, पेवर ब्लॉक, शेड रिपेयरिंग समेत कई सुविधाओं का होगा विस्तार

दुर्ग। नगर पालिक निगम, दुर्ग वार्ड क्र.56 बघेरा में अधोसंरचना से मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार कार्य का लागत राशि रू. 46.84 लाख भूमि पूजन का विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव, पार्षद वार्ड 56 बघेरा, कुमारी राकेश भारती साहू, पार्षद मनीष साहू संग मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया। शहर के बघेरा अधोसंरचना मद से बनाने वाले मुक्तिधाम का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

मुक्तिधाम परिसर में शेड निर्माण, पेयजल तथा बैठक व्यवस्था दुरुस्त किया जायेगा। शोक सांत्वना देने हॉल बनाया जाएगा। गुरुवार को विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा भूमिपूजन के तहत वार्ड 56 के मुक्तिधाम में बाउंड्रीवॉल, बारिश के सीजन में किचड़ से बचने पेवर ब्लॉक, शवदाह गृह शेड रिपेयरिंग, शवदाह गृह के नए शेड निर्माण, शोक सभा के लिए सभागृह, शौचालय, बैठने के लिए चबूतरा, पेयजल व्यवस्था, सहित अन्य निर्माण कार्य होंगे।

इस दौरान सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता विकास दमाहे, पूर्व पार्षद अरुण यादव, क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिला बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बघेरा मुक्तिधाम के कायाकल्प के लिए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन इस अवसर पर मुक्तिधाम जीर्णोद्धार भूमिपूजन के दौरान विधायक एवं महापौर का पार्षद स्थानीय लोगो ने आभार व्यक्त किया।विधायक गजेंद्र यादव के प्रयासों से शहर के मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...