आपकी सतर्कता ही आपके निवेश की सुरक्षा है… छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने जारी किया बयान, सोना रेट से कभी सस्ता नहीं होता, सावधान रहने के अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी और महासचिव प्रकाश गोलछा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की वर्तमान में ब्रांड ज्वेलर्स अन्य शो-रूम वाले उपभोक्ताओं को भ्रमित करने के लिए झूठे प्रचार व ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभन दिये जा रहे है । साथ ही प्रदेश के छोटे-छोटे स्थानों में भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मार्केट रेट से कम बताना व मेकिंग चार्ज में छूट व अन्य तरह के लुभावने प्रचार प्रसार करके उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित करते है। जो सराफा व्यापारी वास्तविक रेट व सत्यापित माल ग्राहकों को बेचते है उनके व्यापार को प्रभावित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि, “वास्तविकता जाने बिना उपभोक्ता उनके चंगुल में फंसते जा रहे है। कोई भी सच्चा व्यापारी मार्केट रेट से कभी भी कम रेट में माल नहीं बेचता है साथ ही बेचे जाने वाले माल की बिलिंग करता है उसमें बेचे जाने वाले माल की प्रामाणिकता, मेकिंग चार्ज एवं जीएसटी का स्पष्ट उल्लेख रहता है। ब्रांड कॉम्पनिया व अन्य व्यापारी जो कम रेट में माल बेचने, अनेक प्रकार की छूट देने का जो प्रचार प्रसार करते है उसके पीछे उनकी मानसिकता कुछ ओर होती हैं जो व्यापारी वास्तविक कीमत लेकर उपभोक्ताओं को माल विक्रय करता है | उनसे कई अधिकगुणा कीमत छूट देने वालों की रहती।”

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा ने आगे बताया की “सामान्य व्यापारी मेकिंग चार्ज 12% से 18% तक लेता है अन्य बड़े ब्रांड व प्रलोभन देने वाले का सही आंकलन करे तो वह 20% से 38% तक होता है। जो सोना सस्ता बता कर व अन्य प्रकार की छूट का प्रलोभन देकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया जाता है। साथ ही सामान्य व्यापारी के पास उपभोक्ता आवश्यकता पड़ने पर जब भी जेवर विक्रय करने आता है, उसे तुरंत कीमत प्राप्त हो जाती है। लेकिन ब्रांड वाले शोरूम में वही जेवर विक्रय हेतु जाता है, तब बहुत सारी औपचारिकता के नाम से तुरंत भुगतान नहीं किया जाता है। जिसके कारण उपभोक्ता को कीमत प्राप्त करने के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता है। आप की सतर्कता ही आपके निवेश की सुरक्षा है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन उपभोक्ताओं के हितों के लिए सदैव तत्पर है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...