लापता पूर्व पार्षद का मिला शव: 10 दिन से लापता पूर्व पार्षद का शव सड़ी-गली हालत में खेत में पड़ा मिला; हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। राजनांदगांव में 18 अप्रैल से लापता पूर्व पार्षद का शव मिला है। शव खेत में पड़ा मिला है जो बुरी तरह से सड़ चुका है। ऐसे में हत्या हुई या उन्होंने खुदकुशी की है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसके अनुसार, आगे कार्रवाई की जाएगी। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राजीव नगर निवासी पूर्व पार्षद रोशन साहू (38) 18 अप्रैल को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिजनों ने गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी। इसी बीच गुरुवार सुबह छिरपानी में ग्रामीणों ने खेत में एक शव पड़ा देखा। वह काफी सड़ चुका था। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

शव पर मिले कपड़े और गुमशुदा के हुलिए को देख पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव की शिनाख्त कराई गई। फिलहाल पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि कोई जानकारी या सबूत मिल जाएंगे। वहीं परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...