दुर्ग में युवक ने की खुदकुशी: टिंबर में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान… 3 महीने पहले ही हुई थी लव मैरिज

दुर्ग। भिलाई में एक युवक ने अपनी पत्नी से बातचीत में तनाव के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुई, जहां 22 वर्षीय धनेश्वर चक्रधारी उर्फ लाला ने केवल तीन महीने पहले लव मैरिज की थी।मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। लाला आशीष शुक्ला टिम्बर कर्मचारी था। कुम्हारी थाना प्रभारी जनकराम कुर्रे ने बताया कि लाला का निवास बलौदाबाजार के श्रृंगारपुर में था और वह आशीष शुक्ला की लकड़ी टाल में काम करता था। मंगलवार रात उसकी पत्नी ने फोन पर सूचना दी कि उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो लाला पंखे से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। लाला काफी दिनों से शुक्ला लकड़ी टाल में रहता था। इसी दौरान उसने कुम्हारी की एक लड़की से प्यार किया। जुलाई 2024 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। लाला अपनी पत्नी के साथ टिंबर में मिले क्वार्टर में ही रहता था।

पत्नी ने बताया कि लाला को दिवाली से पहले सेठ ने पेमेंट दिया था। इस पर उसने लाला से कहा कि घर का राशन, दिवाली के लिए कुछ मिठाई और सामान ले आओ। इसके बाद लाला घर से सामान लेने गया, लेकिन लौटा नहीं। वह रास्ते में ही दोस्तों के साथ बैठकर शराब पार्टी करने लगा। इस पर उसकी पत्नी उसे खोजते हुए उसके पास पहुंची और झगड़ा करने लगी। दोनों घर आए तो लाला ने पत्नी को बुरी तरह पीटा। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। गमछे से फांसी बनाकर पंखे के सहारे लटक गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...