रायपुर के ज्वेलरी दुकान में लगी भीषण आग, देखें VIDEO…

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी क्षेत्र स्थित नाकोड़ा ज्वेलर्स में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. दमकल विभाग की दो गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. वहीं ज्वेलर्स की दुकान से सटी दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं, जिसमें चार दुकानों में लगी आग लगी है.

यह घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ज्वेलर्स शॉप में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना हुई.

देखें वीडियो –

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...