दुर्ग निगम के नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने लिया चार्ज… लोकेश चन्द्राकर ने सौंपा पदभार

  • शासन की योजनाओं और विकास कार्यो में गुणवक्ता के साथ काम करने के दिये निर्देश
  • नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा निकाय में काम करने का यह प्रथम अवसर है
  • इसलिए निगम के विकास के लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा

दुर्ग। दुर्ग नगर पालिक निगम में नव पदस्थ आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज सोमवार को पदभार ग्रहण किया।तत्कालीन आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने नये आयुक्त सुमित अग्रवाल को प्रभार सौंपा। आयुक्त अग्रवाल का निगम में स्वागत करने के लिए आला अधिकारी मौजूद रहें। सभी अधिकारी/कर्मचारियो ने आयुक्त को बधाई दी। महापौर धीरज बाकलीवाल से मुलाकात करने उनके बगले एफ 4 पंहुचे। इस अवसर पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

आपको बता दे कि, आयुक्त सुमित अग्रवाल 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। इससे पूर्व कांकेर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रुप मे पदस्थ रहे है। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।उन्होंने निगम अधिकारियों/कर्मचारियो से परिचय प्राप्त कर विभागीय कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे एक टीम के रूप में मिलकर उत्कृष्टता और गुणवत्ता के साथ कार्य करें।

उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर निगम कार्यालय की विभिन्न विभागों का अवलोकन किया और कर्मचारियों से परिचय एवं कार्यों की जानकारी ली।कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी, प्रभारी कार्यपालन अभियंता आरके जैन,सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर,स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता,स्थापना शाखा प्रभारी आर.के. बोरकर, लेखा अधिकारी रमाकांत शर्मा,बाजार अधिकारी थानसिंह यादव,निज सहायक आयुक्त शुभम गोइर,स्वेता महलवार,प्रेरणा दुबे सहित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

नगर निगम नये आयुक्त सुमित अग्रवाल ने इस दौरान कहा कि निकाय में काम करने का यह प्रथम अवसर है, इसलिए निगम के विकास के लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा। निगम के किसी भी समस्याओं तथा निगम के हित के कार्यों को लेकर उन्होंने सीधे संवाद करने अधिकारियों से कहा। उन्होंने कहा कि समय के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करना अधिकारियों की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: बच्चे की थेरेपी कराने गई डॉक्टर की पत्नी...

CG अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने...

CG: रील शूटिंग… आर्थिक तंगी और फिर लूट! सोने...

CG दुर्गकोंदल। सोशल मीडिया पर रील और कंटेंट बनाने का शौक आज के युवाओं को किस कदर अपराध की राह पर धकेल रहा है, इसका...

चोरी का कोयला खरीद-बिक्री करने वाला कारोबारी समेत तीन...

दुर्ग। दुर्ग जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा करते हुए एक कोयला कारोबारी समेत...

CG Crime : अश्लील वीडियो देखने के नाम पर...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र की एक शिक्षिका को अश्लील वीडियो देखने के नाम पर गिरफ्तारी का डर दिखाकर 4 लाख 50 हजार...