रायपुर सेंट्रल जेल के सामने फायरिंग: सलाखों में कैद भाई से मिलकर आया था बाहर… आदतन बदमाश पर दो लोगों ने चलाई गोली, गले में धंसी बुलेट; दोस्त को भी पड़े छर्रे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर आदतन बदमाश पर गोली चली है। बताया जा रहा है कि, शेख साहिल जेल में बंद अपने भाई से मिलकर बाहर आया था। इसी दौरान अज्ञात दो लोगों ने जेल परिसर के बाहर में ही उस पर फायरिंग कर दी। उसके गर्दन पर बुलेट धंसी है। उसके दोस्त को भी भी छर्रे पड़े हैं। शेख साहिल को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। कहा जा रहा है कि, दो लोगों ने उसपर फायरिंग की है।

परिजनों की माने तो, आपसी रंजिश के चलते गफ्फार नाम के व्यक्ति ने शेख साहिल पर हमला करवाया है। शानू नाम के युवक ने गोली चलाई है। साहिल का भाई जेल में बंद है। पूरा परिवार आज उससे मिलने आया था। मुलाकात के बाद बाहर निकलते ही एक युवक बातचीत करने लगा। उसी दौरान दूसरे युवक ने गोली चला दी। वो करीब 9-10 लोग थे। हमला करने के बाद सभी भाग गए।

घटना के बाद ASP लखन पटले ने बताया कि, शाहरुख और शानू उर्फ सरफराज दोनों 307 के आरोपी हैं। संतोषी नगर निवासी साहिल कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। उसका भाई एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद है। जेल से बाहर निकलने के दौरान देसी कट्टा से उस पर फायरिंग कर दी। दो साल पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...