रिसाली महापौर शशि सिन्हा की समीक्षा बैठक: छठ पर्व की तैयारी पर जोर, तालाबों के घाटों की सफाई और रोशनी के निर्देश… अतिक्रमण और नाली पर स्लैब ढालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की योजना भी बनी

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम क्षेत्र की महापौर शशि सिन्हा ने विभागवार समीक्षा की। छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तालाबों के घाट की सफाई करने और तालाब किनारे रोशन करने निर्देश दिए है। महापौर ने विभाग प्रभारी की उपस्थिति में मुख्य बाजार स्थित मार्गो को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए है। महापौर ने राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर कार्यो की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि दीप पर्व के बाद छठ त्यौहार है। बड़ी संख्या में लोग डूबते और ऊगते सूरज का अर्ध देने पहुंचेंगे। इसे देखते हूए तालाब के घाट और आस पास खाली जगहों की बेहतर तरीके से सफाई करे। उन्होंने नेवई डेम, हिन्द नगर तालाब और कल्याणी मंदिर तालाब, रूआबांधा तालाब पर विशेष व्यवस्था के निर्देश दिए है। बैठक में एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, अनिल देशमुख, चन्द्रप्रकाश निगम, सनीर साहू, सीमा साहू, परमेश्वर देवदास आदि उपस्थित थे।

महापौर ने निर्देश दिए कि कृष्णा टाॅकिज रोड में अधिकांश दुकानदार बढ़ाकर व्यापार कर रहे है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अतिक्रमण हटाकर मार्ग को सुगम बनाए। महापौर परिषद के सद्स्यों ने कर संग्रहण के संबंध में भी चर्चा की और विशेष माॅनिटरिंग करने कहा। इसके अलावा महापौर परिषद के सद्स्यों ने समीक्षा बैठक में नाली पर स्लैब ढालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...