LIVE: खैरागढ़ महोत्सव में कविता कृष्णमूर्ति की प्रस्तुति शुरू…CM भूपेश, उमेश पटेल और गिरीश देवांगन मौजूद, देखिए LIVE VIDEO

भिलाई। खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। सीएम भूपेश ने आज खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। आज शाम तीन दिवसीय खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। सिंगर कविता कृष्णमूर्ति मुख्य रूप से प्रस्तुति दे रही हैं। उन्हें सुनने के लिए भीड़ पहुंची हैं। सीएम भूपेश समेत अन्य नेता उनके परफॉर्मेंस को देख रहे हैं। उनकी गीतों का आनंद ले रहे हैं।

चिटफंड में डूबे लोगों के पैसे लौटाए गए
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर खैरागढ़ अंचल को 6 करोड़ 53 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कम्पनी की धोखाधड़ी के शिकार हुए निवेशकों को लगभग डेढ़ करोड़ रूपए की राशि लौटाई और राजनांदगांव जिले में स्थापित 9 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का भी लोकार्पण किया। खैरागढ़ महोत्सव 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, कुलपति ममता चंद्राकर, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक एवं अन्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण उपस्थित हैं।

सीएम ने दिया छत्तीसगढ़ी में भाषण
लोक कला ल आगे बढ़ाना हे। छत्तीसगढ़ के पहिचान देशभर में नक्सलवाद से करथे। अब ऐला बदले ल पढ़ही। लोक कला के लिए इंदिरा कला संगीत विवि खैरागढ़ की कुलपति ममता चंद्राकर और ओकर परिवार ह बहुत करथे। आज भी ममता चंद्राकर ह मोर भौजी हरे। काबर कि, ओकर पति प्रेम चंद्राकरजी ह स्कूल म मोर सीनियर रहिस। स्कूल टाइम ले नाटक के डायरेक्शन करत आत हे। आज तक डायरेक्शन करत हे। प्रेम चंद्राकर ह पहली नाटक के डायरेक्शन करिस हे ओकर नाम हरे, आलू-गुंडा, भजिया,..इसे सुनते ही वहां मौजूद ऑडियंस की हंसी छूट आई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...