भिलाई में सेन समाज ने मनाई संत सेन महाराज की जयंती: जगह-जगह बांटे गए चना-शर्बत, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक देवेंद्र, राकेश और मनीष पांडेय हुए शामिल…जिलाध्यक्ष रिकेश बोले-संत के मार्ग का अनुकरण कर समाज एकजुटता का दे परिचय

भिलाई। सेन समाज सेवा समिति एवं महिला सेन समाज सेवा समिति भिलाई- दुर्ग के तत्वावधान में भिलाई सेक्टर 5 चौक में सेनजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर विविध आयोजन हुए। इसमें सांसद विजय बघेल, भाजपा नेता मनीष पांडे, कांग्रेस नेत्री तुलसी साहू, भाजपा नेता राकेश पांडे, महापौर नीरज पाल, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव व भिलाई निगम पूर्व प्रतिपक्ष नेता व वरिष्ठ पार्षद रिकेश सेन बतौर अतिथि उपस्थित हुए।

सर्वप्रथम संत शिरोमणि सेन महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही इसमें भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को चना प्रसादी, आम पना, छाछ, कुल्फी, शरबत व मिठाई वितरण किया गया। इससे राहगीरों में आस्था व उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर अध्यक्ष रिकेश सेन ने कहा कि संत शिरोमणि सेन महाराज ने शोषित मानवता के उद्घार के लिए कई कार्य किए। अपनी भक्ति के बल पर उन्होंने भगवान का साक्षात्कार किया।

आज आवश्यकता है कि मानव समाज उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्ग पर चले।उन्होंने सभी से एकजुट होकर सामाजिक संगठन को नई दिशा देने का आह्वान किया और सेनजी महाराज के जीवन चरित्र को अपने व्यक्तित्व में ढालने का भी अनुरोध किया।

कार्यक्रम में समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे के अतिरिक्त युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे, बहुर सेन, घनश्याम उमरे, आशा उमरे, विनय सेन, जिला अध्यक्ष भीम सेन, दिनेश सेन, काजल श्रीवास, डिकेश सेन सहित स्वजातीय बन्धु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...