…जब मांदर की थाप देते हुए थिरकने लगे CM विष्णुदेव: वाद्य यंत्रों के प्रदर्शनी स्थल पर मुख्यमंत्री का दिखा अनूठा अंदाज… सचिव और CPR के साथ राज्‍योत्‍सव के स्‍टालों का किया निरीक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव का भव्य आयोजन हो रहा है। आज राज्योत्सव के दूसरे दिन भी मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया। राज्योत्सव में छत्तीसगढ की संस्कृति को संजोकर रखने और उनका प्रचार प्रसार करने के लिए छत्तीसगढ के वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है।

कलाकार रिखी क्षत्रीय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मांदर भेंट किया, मुख्यमंत्री ने वादकों के साथ मांदर बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया ।मांदर देखकर मुख्यमंत्री खुद को रोक नहीं पाये और मांदर बजाते हुए थिरकने लगे। आदिवासियों के साथ कुछ सीएम पूरी तरह से तल्लीन होकर मांदर बजाने लगे।

इस दौरान रिखी क्षत्रीय ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ के वाद्ययंत्रों सारंगी, नगाड़ा, मृदुल,चिकारा, कोंडोडका, खनखना, कुतुर्गी, खेती, मुंडाबाजा, हुलकी, मोहरी, तुर्रा, रुंजू, तुरही, मांदरी मांदर, तोड़ी, चरहे, तम्बुरा, बांसबाजा, सींगबाजा, गतका, माडिया ढोल, दमउ, खर्रा, चरहे, चटका, झंडी डंडा, खल्लर, छडी, कोटेला, खडका , सिलफिली, खरताल, अलगोजा, गुदुम बाजा, झुनझुना, डफरा, टिमकी की जानकारी दी । छत्तीसगढ की परम्परागत वाद्ययंत्रों का उपयोग किए जाने और उसकी उपयोगिता से भी परिचित करायाl इस दौरान मुख्‍यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और सीपीआर डॉ. रवि मित्‍तल भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...