मौत का LIVE VIDEO: ब्रेक लगाते ही बाइक फिसली… पीछे बैठा 13 साल का बच्चा नीचे गिरा… बस ने कुचला, हादसे में बाल-बाल बचा एक युवक, देखिए वीडियो

जशपुर। जशपुर के पत्थलगांव से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां बीच सड़क पर बाइक फिसली और फिर मौके पर ही 13 साल के बच्चे की मौत हो गयी। मौत के इस लाइव वीडियो का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि इस घटना में एक युवक बाल बाल बच गया। मृतक पीछे बैठा था, जबकि बाइक चला रहे युवक को कुछ नहीं हुआ।

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक बाइक आ रहा है, जिसमें दो युवक बैठे थे। बाइक जा रही है, तभी बाइक सवार ने ब्रेक लगाया, उसी समय सामने एक बस आ रही थी। उधर बाइक फिसली और इधर बाइक के पीछे बैठे एक युवक का सर बस के पहिये के नीचे आ गया।


दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है। सीसीटीवी फुटेज से बस की पहचान कर पत्थलगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पत्थलगांव के रेस्ट हाउस पारा के पास हुई दुर्घटना में बस की चपेट में आने से नाबालिग युवक बुरी तरह कुचल गया। दुर्घटना में जान गंवाने वाला रेस्ट हाउस पारा निवासी ताजुद्दीन अंसारी का 13 वर्षीय नाबालिग बेटा है। यात्री बस अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में नाबालिग का सिर बस के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...

72 दिन बाद अमित भंडारी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका...

जांजगीर-चांपा। जिले के कोसा गांव में करीब 72 दिन पहले हुए बहुचर्चित अमित भंडारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के...

कांग्रेस ने निर्मल कोसरे को दी बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़...

रायपुर। कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए भिलाई-चरौदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) विभाग...

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...