भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के लिए सांसद बृजमोहन का विशाल रोड शो: कई जगहों पर किया जनसंपर्क, BJP को जीतने की अपील

रायपुर। रायपुर सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड और राजीव पाण्डेय वार्ड में रोड शो के जरिए जनसंपर्क अभियान चलाया और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस रोड शो में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू भी शामिल रहे।

स्थानीय लोगों ने जगह जगह उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को समर्थन देने का आश्वासन दिया। रोड शो के दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित भी किया। बृजमोहन अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए उनके निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप सभी ने लगातार आठ बार मुझे विजयी बनाया, अब नौवीं बार सुनील सोनी को विजयी बनाने का आशीर्वाद दें। उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर क्षेत्र की प्रगति में योगदान दें और भाजपा को प्रचंड मतों से जीत दिलाएं।

आज के रोड शो की शुरुवात सिद्धार्थ चौक टिकरापारा से हुई जहां सांसद बृजमोहन ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया जिसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक अमृत चौक, ए. डी. टॉवर चौक, खेल जंवारा चौक, ढीमर पारा चौक, शीतला मंदिर-जलगृह मार्ग-भगत सिंह चौक-श्रीराम चौक सतनाम सिंह पनाग निवास-शंकर चौक नूतन स्कूल चौक-नंदी चौक पहुंचे जहां बृजमोहन अग्रवाल और सुनील सोनी ने एक सभा को संबोधित किया।

यहां बृजमोहन अग्रवाल ने बजरंग चौक, संजय नगर में उप चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इसके बाद रोड शो हरदेव लाल मंदिर मेन रोड, संजय नगर चौक, झंडा चौक-मिलन चौक-मदन धोबी चौक-केशरवानी निवास-अमित साहू निवास-खडे हनुमान भगवान जी की मूर्ति-शिवाजी चौक-झंडा चौक मनीष श्रीवास का घर-बिसौहा का घर-इंदिरा नगर चौक-सामुदायिक भवन-रिंग रोड के किनारे-किनोर संतोषी नगर चौक-संजय नगर मेन रोड-राधाकृष्ण मंदिर से शास. स्कूल पहुंचा जहां रोड शो का समापन हुआ।

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, जयंती भाई पटेल, मोहन एंटी, डॉ विमल चौपड़ा, विजय अग्रवाल, अमित साहू, सुभाष तिवारी, अनुराग अग्रवाल, अकबर अली समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और पार्टी समर्थक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...