छत्‍तीसगढ़: ट्रेन से कटकर महिला ने दी जान: धड़ से अलग हुआ सिर, एक महीने पहले इकलौते बेटे की डूबने से हुई थी मौत

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का सिर उसके धड़ से अलग हो गया। जानकारी के अनुसार महिला के बेटे की एक महीने पहले मौत हो गई थी। इसके चलते वह परेशान रहती थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मरकटोला गांव निवासी साम बाई निषाद (65) का शव बुधवार सुबह करीब 5 बजे गांव के पास ही रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं थी। परिजन उसे लेकर आज डॉक्टर के पास जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला के खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ महीने पहले महिला के इकलौते बेटे की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी महिला को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शरिया कोर्ट के आदेश को हाईकोर्ट ने माना गैर-कानूनी,...

रायपुर। मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोई निजी धार्मिक संस्था या स्वयं...

स्मार्ट मीटर को लेकर चरणदास महंत ने सीएम को...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों को लेकर राज्य सरकार और बिजली विभाग...

छत्तीसगढ़ में बस सेवा बंद करने की चेतावनी, मांगें...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस सेवा को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को...

CG News: रील देखने के दौरान नेटवर्क गायब होने...

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में मोबाइल का नेटवर्क चले जाने से नाराज एक महिला ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर...