बिलासपुर SP की गाड़ी का कटा चालान: वाहन चालक ने किया सिग्नल जंप… पुलिस अधीक्षक नहीं थे उस वाहन में सवार, फिर भी उन्होंने पटाया फाइन; ITMS कैमरे में कैद हुई थी तस्वीर

बिलासपुर। क्या कभी आपने सुना है ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस वाले का चालान होते हुए? छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में SP रजनेश सिंह की गाड़ी का ही चालान हो गया है। दरअसल सोमवार दोपहर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एवं जिलाधीश बिलासपुर अवनीश शरण एक साथ एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु कलेक्टर की गाड़ी से जा रहे थे। उनके कुछ दूर पीछे पुलिस अधीक्षक का वाहन चालक भी, उनका वाहन चलाते हुए आ रहा था। सत्यम चौक पर कलेक्टर का वाहन क्रॉस होने के बाद सिग्नल रेड हो गया।

पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक द्वारा सिग्नल जंप कर दिया गया। यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और पुलिस अधीक्षक को तत्काल मैसेज के माध्यम से चालान काटने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (IPS) ने एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए तत्काल ऑनलाइन 2000/- का चालान पटाया और यातायात थाने से इसकी रसीद प्राप्त की एवं अपने वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

“ऊपर वाला सब देख रहा है” अर्थात बिलासपुर पुलिस की नजर में हर वाहन समान है, चाहे वह किसी भी वीआईपी की गाड़ी हो या सामान्य नागरिक की। बिलासपुर पुलिस की यह अपील है कि हर व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करें वर्ना ऊपर वाला सब देख रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News: घर में नग्न हालत में मिली युवक...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद घर से तेज़ दुर्गंध आने लगी।...

मौसम अलर्ट : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मंगलवार को प्रदेश के...

CG Crime: दुष्कर्म पीड़िता के साथ वकील ने किया...

बिलासपुर। बिलासपुर में एक रेप पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाकर वकील ने दुष्कर्म किया है। कोंडागांव की युवती हाईकोर्ट में केस लड़ने...

CG में हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की नियुक्ति पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की नियुक्ति को लेकर उठा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। SC ने इस मामले में...

ट्रेंडिंग