CG – पति ने शराब के लिए बेच दिया चावल… गुस्से में आकर पत्नी ने गमछे से गला घोंटकर ले ली जान… आरोपी महिला जंगल से गिरफ्तार

CG

क्राइम डेस्क। जशपुर जिले के सोनक्यारी क्षेत्र के ग्राम चिरोटोली शैला में घरेलू विवाद के कारण हुई एक हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। घर में रखे चावल को बेचने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने अपने शराबी पति की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी महिला जंगल में छिप गई थी, लेकिन जशपुर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

सन्ना थाना प्रभारी बृजेश यादव ने बताया मृतक वकील राम आदतन शराबी था और उसकी पत्नी बिरसी बाई के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे की है, जब दिन में सरकारी चावल को शराब पीने के लिए पत्नी को बिना बताए बेच दिया। रात को पत्नी ने इसको लेकर विवाद शुरू किया। इस दौरान बिरसी बाई ने अपने पति के गले में गमछा कसकर उसकी हत्या कर दी और घसीटते हुए कमरे से बाहर निकाल रही थी। इस वारदात के चश्मदीद मृतक वकील राम के बड़े भाई मद्रास राम ने अगले दिन चौकी सोनक्यारी में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें घटना का विवरण देते हुए बताया कि अपने भाई को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वकील राम की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने तुरंत तीन टीमों का गठन किया और आरोपी महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी महिला को जंगल से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपी हुई थी और भूख लगने पर बाहर निकली थी। पूछताछ में बिरसी बाई ने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है।

आरोपी महिला बिरसी बाई को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना सन्ना के थाना प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, चौकी सोनक्यारी प्रभारी बालकृष्ण भगत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समाज में शराब पीने के कारण बढ़ते घरेलू विवादों के कारण होने वाली इस तरह की घटनाएं समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...