कांकेर से मुंबई ले जा रहा था ड्रग्स, दुर्ग पुलिस ने दबोचा; 10 लाख के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग के अंजोरा चौकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 17.82 किलो गांजा, आठ लाख रुपये कीमत का वाहन और 7400 रुपये की नगद राशि के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी कांकेर से गांजा लाकर उसे मुंबई में बेचने की योजना बना रहा था। 12 नवंबर 2024 को अंजोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन, अशोक लीलैंड ट्रक (MH 43 CE 5609) में अवैध गांजा लाया जा रहा है।

पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर महमरा-जालबांधा रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को पकड़ा। वाहन की तलाशी में 17.82 किलो गांजा, 7400 रुपये की नगदी, एक मोबाईल फोन (कीमत 10,000 रुपये) और आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अब्दुल राशीद अली (61 वर्ष) के रूप में हुई, जो मुंबई के अकोला का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा मुंबई ले जा रहा था, जहां उसे बेचने की योजना थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में चल रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिसका मार्गदर्शन अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर (रापुसे), अति. पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक झा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (IPS) ने किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अंजोरा रामनारायण सिंह ध्रुव, सउनि रेमन साहू, प्र.आर. मुकेश गावड़े, आर. बृजमोहन सिंह, और एसीसीयू टीम के सदस्य भी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...