CG – काम कर के घर लौट रही थी युवती… बीच रास्ते युवक ने रोका और जबरदस्ती ले गया ग्राउंड, वहां किया दुष्कर्म… किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी

CG

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती काम कर के घर लौट रहीं थी। उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की थाने में शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम बादल कुजूर है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 13 नवम्बर को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम कों काम कर वापस अपने किराये के रूम मे जा रही थी। इसी दौरान पास मे ही रहने वाला व्यक्ति बादल कुजूर पीड़िता कों पकड़कर रूम के पास ही खाली मैदान के पास ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे मे किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया और फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 572/24 धारा 64(1), 351(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी बादल कुजूर का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम बादल कुजूर उम्र 21 वर्ष निवासी मेंड्राकला खुर्द, वर्तमान पता गोरसीडबरा थाना गांधीनगर बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर पीड़िता से जबरन दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने की कबूल किया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता है।

सम्पूर्ण कार्रवाई मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, आरक्षक ऋषभ सिंह शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...