Chhattisgarh में 3 संदिग्ध Foreigner गिरफ्तार, एक युवती भी शामिल: जब पुलिस ने रोकना चाहा, तो कार से बैरिकेड्स उड़ाया… तीनों नशे में थे चूर, गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज; जानिए आखिर क्यों और कहां से आए थे ये विदेशी नागरिक?

रतनपुर, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 3 संदिग्ध विदेश नागरिकों को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उच्च अधिकारियों से सूचना मिली कि एक गाड़ी संदिग्ध हालत में तेज गति से आ रही है, जिसे रोकने के लिए रतनपुर पुलिस ने शनिचरी बाजार के पास बैरिकेड्स लगाए थे। रात करीब 2 बजे, गाड़ी तेजी से आई और बैरिकेड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई।

इसके बाद रतनपुर पुलिस ने कोनी पुलिस को सूचना दी। कोनी पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में तीन लोग सवार थे, जिनकी जांच में पता चला कि वे शराब के नशे में थे। पूछताछ करने पर उन लोगों ने बताया कि वे मूलतः अफगानिस्तान और उज़्बेकिस्तान के निवासी हैं और ड्राई फ्रूट का कारोबार करते हैं।

हालांकि, उनकी गाड़ी की जांच की गई लेकिन उसमें कुछ संदिग्ध सामान नहीं मिला। रतनपुर पुलिस ने इन संदिग्ध लोगों के सरकारी काम में बाधा, नशे में ड्राइविंग और गैर इरादतन हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है और इस मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गहराई से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई का पता चल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...