संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की पहल: नाड़ियों में रक्त बहाने लगाया शिविर, 251 लोगों ने किया रक्तदान, रक्तदाताओं को जिला हॉस्पीटल ने दिया प्रशस्ति पत्र, शंकर सचदेव बोले-देशभर के 250 शिविरों से 50 हजार यूनिट रक्त इकट्ठा

भिलाई। युग दृष्टा बाबा हरदेव सिंह महाराज के कथन ‘रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे‘ को चरितार्थ करते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बाबा गुरुबचन सिंह व अन्य बलिदानी संतो की स्मृति में सेक्टर 8 स्थित भिलाई नायर समाजम स्कूल में लगाया गया। शिविर में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 3 बजे तक रक्तदान किया गया।
प्रथम रक्तदान छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया। रक्तदाताओ में रक्तदान करने का उत्साह व उमंग देखते ही बनता था। पुरुष रक्तदाता जहां उमंग से रक्तदान कर रहे थे, वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
इसमें कुल 393 रक्तदाताओं ने पंजीयन कराया। हीमोग्लोबिन की कमी व अन्य कारणों से 142 रक्तदाताओं को ब्लड बैंक प्रभारी द्वारा अयोग्य माना गया। कुल 251 यूनिट रक्तदान से संग्रहण किया गया। इसमें 150 पुरूष व 101 महिलाओ ने रक्तदान किया।
डॉ प्रवीण अग्रवाल नोडल अधिकारी की देखरेख में जिला चिकित्सालय दुर्ग ब्लड बैंक द्वारा रक्त संग्रह किया गया। उसके बाद रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया।
सहायक जनसंपर्क अधिकारी शंकर सचदेव ने बताया कि संत निरंकारी चेरिटेबल फॉउंडेशन इस मौके पर पूरे देश मे 250 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविरों में लगभग 40 से 50 हजार यूनिट रक्तदान संकलित कर हितग्राहियों को ब्लड बैंक से समर्पित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...