अदाणी ग्रीन के निदेशकों पर लगाए गए आरोप निराधार: अदाणी समूह

नेशनल डेस्क। अदाणी ग्रीन के निदेशकों के खिलाफ अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) द्वारा लगाए गए आरोपों को अदाणी समूह ने निराधार बताया है। अदाणी समूह ने कहा है कि इन आरोपों का खंडन किया जाता है, और जैसा कि अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने खुद कहा है, “कोर्ट में लगाए गए आरोप सिर्फ आरोप हैं और प्रतिवादी तब तक निर्दोष माने जाते हैं, जब तक वे दोषी साबित नहीं हो जाते।” अदाणी समूह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने ऑपरेशन्स में गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पाइलंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। समूह ने अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह भरोसा दिलाया कि वे हमेशा कानून का पालन करने वाला समूह हैं और सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोरबा में दर्दनाक हादसा : डेंगूनाला पुल के नीचे...

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डेंगूनाला पुल के नीचे नदी किनारे दो वर्षीय मासूम बच्चे का शव...

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...