CG में 47वां राउत नाचा महोत्सव: पारंपरिक वेशभूषा में दिखे मुख्यमंत्री साय… CM ने दी शुभकामनाएं… गड़वा बाजा की धुन पर दिखा अस्त्र शस्त्र और श्रृंगार का अद्भुत संगम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित 47वें राउत नाचा कार्यक्रम में शामिल हुए। नाचा की पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री दिखे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यादव समाज के लोग भगवान कृष्ण के वंशज हैं। आज के इस पावन अवसर पर मै कामना करता हूं कि यादव समाज एकता के सूत्र में बंध कर उत्तरोत्तर विकास करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त करे। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राउत नाचा पर्व इसी भव्यता के साथ हमेशा आयोजित होता रहे। मैं आप सभी को राउत नाचा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि राउत नाचा महोत्सव हमारे छत्तीसगढ़ के संस्कृति की पहचान और छत्तीसगढ़ के गौरव का प्रतीक है। हमारे यादव समाज के भाई-बहन गौ माता की सेवा और संवर्धन करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर राउत परिवार के सुख और समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...