यातायात अव्यवस्था से टाउनशिप में बढ़ रही दुर्घटनाए, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भिलाई नगर निगम के आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; दुर्घटनाओं पर रोक लगाने एवेन्यू रोड में लगाए सीसीटीवी कैमरे व स्पीड डिवाइस

भिलाई। नगर निगम भिलाई के जोन 5 क्षेत्रान्तर्गत टाउन शिप यातायात अव्यवस्था का शिकार हो गया है। इसके कारण यहां की मुख्य सड़कों पर गम्भीर दुर्घटना होना आम बात हो गई है। कई राहगीर कभी भी इस अव्यवस्था के कारण काल के गाल में समा जा रहे हैं। वहीं कई दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बीएसपी प्रबंधन के साथ भिलाई नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशकार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने भिलाई निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि टाउनशिप में गम्भीर सड़क दुर्घटनाओं को पर अंकुश लगाने ट्रैफिक सिग्नल और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में बताया कि अभी कुछ महीनों से भारी यातायात अव्यवस्था से भिलाई के टाउनशिप में सड़क दुर्घटना बढ़ गई है।

खासकर सेंट्रल एवेन्यू मे गम्भीर दुर्घटना, हिटन रन केस बढ़ते जा रहे हैं। इससे कई लोगों की स्पॉट पर ही मौत हो गई है और कई लोग को गंभीर चोटें आईं हैं। भिलाई टाउनशिप के सेन्ट्रल एवेन्यू रोड़ मे प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल स्थापित करने के साथ स्पीड लिमिट डिवाइस लगाई जाए, ताकि इससे एक्सीडेंट कम होंगे। भाजपा नेता दत्ता ने आयुक्त से इन मांगो को जल्द पूर्ण कर भिलाई को एक दुर्घटनामुक्त शहर बनाने आग्रह किया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...