दुर्गा मंदिर वार्ड स्कूल में बनेंगे दो अतिरिक्त कमरे: विधायक देवेंद्र यादव की निधि से खर्च होंगे 13.17 लाख रुपए, चेयरमैन

भिलाई। विधायक निधि से वार्ड 46 दुर्गा मंदिर वार्ड में शासकीय प्राथमिक शाला में 13.17 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे। इसका भूमिपूजन भिलाई निगम के लोककर्म प्रभारी व विधायक प्रतिनिधि व लोककर्म प्रभारी एकांश बंछोर ने वार्डवासियों व स्कूल प्रबंधन के साथ मिलकर विधि-विधान से किया।

एकांश ने बताया कि 13.17 लाख की लागत से स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए 2 अतिरिक्त कमरे के साथ एक बोर खनन भी कराया जाएगा। इसके अलावा बरामदा निर्माण व वाटर ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाएगा। स्कूल परिसर में बारिश होने पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस समस्या का अब पूरी तरह से समाधान किया जाएगा।

इसके अलावा स्कूल में बच्चों के पढ़ाई के लिए कमरे कम पड़ रहे थे, इसलिए यहां दो अतिरिक्त कमरा का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल सहित वार्ड के विकास के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। जहां जो भी समस्या है, उसका समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर के. जगदीश वार्ड पार्षद 46, शुभम कुमार झा वार्ड पार्षद 48, भूपेंद्र यादव जोन अध्यक्ष -4, कार्यकारिणी अध्यक्ष जनार्दन, महामंत्री कोटेश्वर राव, अय्यूब मंसूरी सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

राशन कार्ड का भी वितरण :-
इस अवसर पर वार्डवासियों को उनके राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि शासन की योजना के तहत हर परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का हर परिवार को लाभ मिले, इसके लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...