टैक्स वसूली में पिछड़ा भिलाई निगम, 60% हो जाना था, 14% ही हो पाया, आयुक्त ने कहा – वसूली में लाएं तेजी

भिलाई। नगर निगम भिलाई टैक्स की वसूली में पिछड़ रहा है। नियम के तहत हर माह 7.50% के हिसाब से अब तक 60% वसूली हो जानी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 14% ही हुई है। एजेंसी डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन नहीं कर रही है। राजस्व वसूली बढ़ाने आयुक्त राजीव पांडेय ने बैठक ली। एजेंसी को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि हर मकान, दुकान तक जाएं। टैक्स में 2% छूट की स्कीम बताएं। पुराने बड़े बकायादारों को कुर्की नोटिस जारी करें। इसके लिए निगम प्रशासन की भी मदद लें। काम में तेजी लाकर लक्ष्य को जल्द पूरा करें। निगम क्षेत्र में बीएसपी टाउनशिप को छोड़ पटरीपार के 53 वार्डों में संपत्तिकर, समेकित कर, जलकर, शिक्षा उपकर आदि वसूल करना है।

टैक्स वसूली के लिए निगम ने श्री पब्लिकेशन एजेंसी को ठेका दे रखा है। एजेंसी को हर वार्ड में एक यानी 53 कर्मचारी रखना है, लेकिन मात्र 33 कर्मचारी ही है। इसका खुलासा भी तब हुआ जब आयुक्त ने प्रत्येक कर्मचारी को मिलने के लिए बुलाया। आयुक्त ने पुराने बड़े बकायादारों को नोटिस देकर उनकी संपत्ति की कुर्की करने कहा। इसके लिए उन्होंने पुरानी फाइलों की जांच की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...