CG – सोशल मीडिया में दोस्ती करना महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को पड़ा महंगा: फारेस्ट रेंजर ने होटल बुलाकर किया रेप… गर्भवती हुई तो कराया एबॉर्शन… आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की असिस्टेंट प्रोफेसर को सोशल मीडिया में दोस्ती करना भारी पड़ गया है। कोरबा निवासी आरोपी रेंजर ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर को अपने प्यार के जाल में फंसाया, फिर शहर के एक होटल में बुलाकर वहां उसके साथ संबंध बनाया। इतना ही नहीं युवती जब गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर उसका गर्भपात करा दिया। इस बात से दुखी पीड़िता ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रेंजर विजयंत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया में कांकेर के फारेस्ट रेंजर विजयंत तिवारी की महिला से दोस्ती हुई थी। महिला असिस्टेंट प्रोफेसर है। दोस्ती, प्यार में बदल गई। जिसके बाद आरोपी ने महिला से शादी का वादा किया। फिर उसने महिला को मिलने के लिए VIP रोड स्थित बेबीलोन होटल बुलाया। जहां पर महिला उससे मिलने के लिए आई।

इसी दौरान रेप की घटना का अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद महिला ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। जिसके बाद पूरा मामला तेलीबांधा पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी विजयंत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...