CG में कांग्रेस पार्षद और उसके साथी के खिलाफ FIR, जमीन कब्जा कर बेचने का आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर के कांग्रेस पार्षद और उसके साथी दिनेश राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों पर जबरन जमीन कब्जा कर बेचने का आरोप है। इस मामले में पंडरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने 2012 को योगेश वार्ष्णेय से जमीन खरीदने का सौदा किया था। यह जमीन शंकर नगर इलाके में विधानसभा रोड पर स्थित है। एग्रीमेंट होने के बाद 45 लाख रुपए पीड़ित को दिए गए। हालांकि बाद में जमीन के ऊपर से हाई टेंशन वायर जाने की बात बोलकर सौदा कैंसल हो गया और पैसे वापस ले लिए गए।

समय बीतने के बाद जब पीड़ित योगेश अपने जमीन पर गया तो उसने देखा कि वहां पर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है। जब योगेश ने आपत्ति जताई तब दिनेश ने जमीन को कामरान अंसारी को बेचना बताया। हालांकि अंसारी ने भी जमीन खरीदने की बात कही। इस मामले में पंडरी थाने में शिकायत की गई, लेकिन FIR दर्ज नहीं हुई तो कोर्ट के माध्यम से पीड़ित ने FIR दर्ज करवाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

CGPSC SI प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACE RANI’...

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक (प्री) परिणाम के बाद चयन सूची...

बीएड छात्रा की हत्या, लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली बीएड छात्रा की उसके...

परिसीमन को लेकर आदिवासियों में भ्रम फैलाने के आरोप,...

नई दिल्ली। परिसीमन को लेकर आदिवासी समाज में भ्रम और आशंकाएं फैलाए जाने के आरोपों के बीच एक बयान जारी कर दावा किया गया...