शातिर ठगों से रहें सावधान : CG में लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लाखों की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. शातिर ठग लोगों से ठगी करने नए-नए तरीके अपना रहे। फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए की ठगी करने वाले 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी फेसबुक में लड़की के नाम व फोटो से फर्जी आईडी बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों को अपना शिकार बनाता था. एप्लीकेशन से लड़की की आवाज में बात भी करते था.

जानकारी के मुताबिक मुरली पटेल निवासी ग्राम पाली थाना जांजगीर को उनके फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट मिला. व्यक्ति ने उस आईडी से दोस्ती कर ली, जो फर्जी आईडी वाला लड़की की आवाज में बातचीत कर रहा था. दोनों के बीच लंबे समय तक संवाद होता रहा. इस दौरान व्यक्ति से उनका अश्लील वीडियो मंगवाया गया. इसके बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए पैसे की मांग शुरू कर दी.

ठगी की रकम से खरीदे जेवर, लैपटाप, मोबाइल जब्त

आरोपी ने कई किस्तों में व्यक्ति से कुल 21 लाख रुपए उनके बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए. इसके बाद भी आरोपी की ओर से लगातार पैसे की मांग की जा रही थी. साइबर थाना में इस मामले में फर्जी आईडी धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रायगढ़ में दबिश दी और प्रीतम महंत, कामेष साव और हेमसागर पटेल को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से एक नग लैपटॉप 3 नग मोबाइल एवं ठगी के रकम से खरीदे गए घरेलू व सोने-चांदी के जेवरात को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...