CGPSC के निष्पक्ष परीक्षा परिणाम से युवाओं में उत्साह, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवाओं की ओर से आभार व्यक्त किया व बधाई दी।

विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि इस बार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अविवादित और निष्पक्ष रही है, जिससे युवाओं विशेषकर सिविल सेवा, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह बढ़ा है तो साथ ही उनके परिजन भी ख़ुश है कि राज्य में सुशासन की सरकार लौटने से उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है ।

बीतें वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान सिविल सेवा और व्यापम परीक्षा परिणाम विवाद व घोटालों की भेंट चढ़ता रहा । कई परिणामों में नेताओं या अफसरों के परिवार पोषण का मामला सामने आया और मामला न्यायालय व सीबीआई जांच तक पहुंच गया ।

भाजपा ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर सभी घोटालों की जांच करा दोषियों को जेल भेजेंगे । मुख्यमंत्री विष्णदेव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने युवाओं से किया वादा पूरा किया है, सीजीपीएससी 2023 का परिणाम निर्विवादित एवं निष्पक्ष आने से युवा एक बार फिर सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी को लेकर उत्साहित है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...