PCC चीफ बैज का भाजपा सरकार पर प्रहार, कहा: किसानों से न 21 क्विंटल खरीद रहे न एकमुश्त 31 सौ दे रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार धान नहीं खरीदने का षड्यंत्र कर रही है। किसानों से न तो प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है और न ही उन्हें एकमुश्त 31 सौ रुपए दिया जा रहा है।

राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बैज ने कहा, सोसाइटियो को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानी 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है। सरकार ने 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसे आने का दावा किया है, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को धान बेचे थे, उनके खाते में आज तक पैसा नहीं आया है।

झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस: भाजपा

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि धान खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही है। बैज समेत सभी कांग्रेस नेता किसानों को गुमराह करने अराजकता फैलाने के एजेंडे पर चल रहे हैं। महतारी वंदन और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद भी कांग्रेस अपनी ओछी और साजिशाना राजनीति से बाज नहीं आ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...